ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा में 1816 में अंग्रेज कमिश्नर जी. डब्लू, ट्रेल ने मल्ला महल राम मंदिर से नन्दादेवी मंदिर में मां नन्दा की स्थापना की. तब से लगातार स्थानीय लोग यहां नवरात्र में मां की भव्य पूजा अर्चना करते आ रहे हैं. आस्था के अनुसार मां नन्दा अष्टमी को अपने मायके आती हैं. इस दौरान एक सप्ताह तक महोत्सव मनाया जाता है. नवरात्र में नौ दिनों तक मां के नौ रूपों की पूजा अर्चना भव्य तरीके से की जाती है. मंदिर के पुजारी हरीश जोशी ने कहा कि मां नन्दा देवी को 'आधार शक्ति' कहते हैं. उन्होंने कहा कि जब मां पार्वती का छाया स्वरूप यहां पड़ी तब मां विराजमान हुई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PsZuct
No comments:
Post a Comment