VIDEO: NIT छात्र-छात्राओं ने किया मिड टर्म परीक्षाओं का बहिष्कार, आंदोलन जारी - All Event 2018 Blog

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 12, 2018

VIDEO: NIT छात्र-छात्राओं ने किया मिड टर्म परीक्षाओं का बहिष्कार, आंदोलन जारी

श्रीनगर गढ़वाल स्थित प्रदेश के एकमात्र एनआईटी में 7 दिनों से कक्षाओं का बहिष्कार कर संस्थान परिसर में धरना दे रहे छात्र-छात्राओं ने दूसरी मिड टर्म परीक्षाओं का भी बहिष्कार कर दिया है. इसकी वजह से परीक्षाएं शुरू ही नहीं हो सकी हैं. इसके साथ ही आंदोलनरत छात्र-छात्राओं ने दशहरे की छुट्टियों में भी घर जाने की जगह आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है. एक सप्ताह से आंदोलन पर डटे छात्र-छात्राओं ने सीएम को उनकी मांगों का हल निकालने के लिए पत्र लिखकर भेजे हैं. आंदोलित छात्र-छात्राएं तीन अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल हुई संस्थान की दो छात्राओं का मुफ़्त इलाज चाहते हैं और 9 साल में भी शुरू नहीं हुए एनआईटी के स्थायी कैम्पस का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं. एनआईटी प्रशासन छात्रों के आंदोलन के आगे अपनी मजबूरी जाहिर कर रहा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NAnybq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages