शिक्षा विभाग शिक्षा को सुधारने के लाख दावे कर रहा हो, लेकिन निजी स्कूलों के संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. निजी स्कूलों में छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. रुड़की में छात्रों को स्कूल तक पहुंचाने वाले वाहनों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं. कई वाहनों में क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाया जाता है. निजी स्कूलों की मनमानी के चलते नियम कानून ताक पर रखकर वाहन चलाये जाते हैं. वहीं रुड़की में एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा का कहना है कि सभी स्कूल संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था सुधार लें. ऐसा नहीं किए जाने की सूरत में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2yxcOoM
No comments:
Post a Comment